Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Jamshedpur News : सोनारी के तिलोहट्टा में विवादित जमीन पर प्लॉटिंग का आरोप, पुलिस ने रुकवाया काम

Jamshedpur News : सोनारी थाना क्षेत्र के तिलोहट्टा में विवादित जमीन पर कथित रूप से प्लॉटिंग कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्लॉटिंग का काम रुकवा दिया। मामले को लेकर एक बार फिर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है।


जमीन का मामला न्यायालय में लंबित

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जमीन पर प्लॉटिंग कराई जा रही थी, वह लंबे समय से विवादित है। इस जमीन पर स्वामित्व को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन (अंडर ट्रायल) है और दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच बड़ा विवाद और संघर्ष हुआ था।

प्लॉटिंग कराने का आरोप, पुलिस ने रुकवाया काम

दूसरे पक्ष का आरोप है कि कुछ लोग कथित रूप से जमीन की प्लॉटिंग कराने पहुंचे थे। आरोप लगाने वालों ने दावा किया कि यदि किसी पक्ष के पास जमीन के वैध दस्तावेज हैं, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। मामले की सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्लॉटिंग का कार्य रुकवा दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जमीन का स्वामित्व विवाद न्यायालय में लंबित है, तब उस पर किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या बिक्री का प्रयास कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !