Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Koderma Crime News: चंदवारा में डीजल चोरी करते युवक गिरफ्तार, 30 लीटर डीजल और उपकरण जब्त

Koderma: कोडरमा जिले में वाहन से डीजल चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चंदवारा थाना पुलिस ने रात में गश्ती के दौरान एक युवक को हाईवा से डीजल निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया डीजल और चोरी में इस्तेमाल होने वाला उपकरण भी बरामद किया गया हैं। चंदवारा थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम मंझलाडीह के पास सड़क किनारे एक हाईवा संदिग्ध स्थिति में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस जब वाहन के पास पहुंची तो एक युवक हाईवा के टैंक से डीजल निकाल रहा था। पुलिस को देखते ही उसने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

डीजल और उपकरण किए गए जब्त
गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 30 लीटर डीजल, तीन प्लास्टिक के जार और डीजल निकालने में इस्तेमाल किया जाने वाला रेंच बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्लू कुमार यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जयनगर थाना क्षेत्र के सिंगारडीह गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम कारु यादव बताया गया है। मामले में चंदवारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस वारदात में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !