Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Jamshedpur News : देवनगर बस्ती में गंदगी की शिकायत पर हरकत में प्रशासन, विधायक के निर्देश पर चला सफाई अभियान

Jamshedpur News : सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत नवजीवन आश्रम, देवनगर बस्ती के स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में फैली गंदगी और कचरे की समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल जेएनएसी (JNAC) के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


विधायक के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

विधायक के निर्देश के बाद संबंधित क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जमा कचरे का उठाव किया गया और पूरे इलाके की साफ-सफाई कराई गई, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ।

स्थानीय लोगों ने जताया संतोष

सफाई अभियान पूरा होने के बाद स्थानीय बस्तीवासियों ने खुशी जताते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक पूर्णिमा दास साहू और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !