Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Jharkhand Congress: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस का आरोप, कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक बनाने की हुई कोशिश

Jharkhand Congress: राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने पत्थर, डंडों और शीशे की बोतलों से हमला किया.

सोनाल शांति का दावा है कि भाजपा कार्यालय परिसर में पहले से ही पत्थर और शीशे की बोतलें जमा कर रखी गई थीं. उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ना और कांग्रेस के शांतिपूर्ण विरोध को हिंसक रूप देना था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्र-युवाओं के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रही थी, लेकिन विरोध प्रदर्शन को जानबूझकर विवाद में बदलने की कोशिश की गई.

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार समाज में तनाव और टकराव की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.

सोनाल शांति ने कहा कि देशभर में छात्र पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में छात्रों के हितों के प्रति संवेदनशील होती, तो अब तक पूरे मामले में ठोस कार्रवाई हो चुकी होती. कांग्रेस ने कहा कि वह छात्रों की मांगों के समर्थन में अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !