Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Giridih News: गिरिडीह में अपराधियों के होसलें बुलंद, मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के पास व्यापारी से हथियार के बल पर लूटपाट

Giridih News: गिरिडीह में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने हथियारबंद बदमाशों ने एक मछली कारोबारी को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर कारोबारी से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।


सुबह 9 बजे घर लौट रहे कारोबारी को पांच बदमाशों ने घेरा

पीड़ित की पहचान बोडो निवासी आफताब रैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रोजाना की तरह मछली मंडी से कारोबार समाप्त कर करीब सुबह 9 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया और हथियार के बल पर बैग छीन लिया। बैग में मछली बिक्री से प्राप्त करीब 2 लाख 7 हजार रूपये नकद रखे थे।


वारदात के बाद पचंबा की ओर भागे बदमाश

घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश पचंबा की दिशा में तेजी से फरार हो गए। बीच सड़क पर हुई इस लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। पुलिस का दावा है कि लूटकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !