Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Chakulia News: चाकुलिया में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Chakulia: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि वाहन में स्वर्णरेखा नदी घाट से अवैध रूप से उठाया गया बालू लदा हुआ था। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चाकुलिया पुलिस ने बीती रात गश्ती के दौरान बालू से भरे हाइवा (नंबर- BR 10 W 3893) को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन चालक बालू परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।

कार्रवाई से बालू कारोबारियों में मचा हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन लगातार अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहा है। स्थानीय स्तर पर कई बार अवैध बालू परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा चुका है। इसके बावजूद नदी घाटों से बालू उठाव और उसकी ढुलाई की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। अब पुलिस और प्रशासन की नजर ऐसे कारोबारियों पर है, जो नियमों को ताक पर रखकर बालू का अवैध परिवहन कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !