Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Current News : CJI सूर्यकांत की युवा वकीलों को सलाह, सोशल मीडिया की लोकप्रियता को सफलता का पैमाना न मानें

Current News : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया के जरिए मशहूर होना आसान है, लेकिन यह किसी व्यक्ति की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। उन्होंने युवा वकीलों से ऑनलाइन लोकप्रियता के बजाय अपनी कानूनी दक्षता और पेशेवर ईमानदारी पर ध्यान देने की अपील की।


सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) के दीक्षांत समारोह में युवा वकीलों को संबोधित करते हुए CJI सूर्यकांत ने कहा कि सोशल मीडिया की टीआरपी या ऑनलाइन लोकप्रियता को सफलता का मापदंड नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि वकीलों को टीआरपी की चिंता करने वाले टीवी चैनलों की तरह काम नहीं करना चाहिए।

कोर्टरूम में मेहनत से मिलता है सम्मान

CJI ने कहा कि एक वकील की असली पहचान और सम्मान कोर्टरूम में अपने मुवक्किलों, सहकर्मियों और बार के बीच किए गए कार्य और मेहनत से बनता है। उन्होंने युवा वकीलों को सलाह दी कि वे डिजिटल प्रसिद्धि के पीछे भागने के बजाय अपनी कानूनी क्षमता को लगातार बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि वकीलों को अपनी सफलता को सोशल मीडिया की लोकप्रियता से आंकने के प्रलोभन से बचना चाहिए और पेशेवर उत्कृष्टता को ही अपना लक्ष्य बनाना चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !