Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jamshedpur News : 22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में JAP-06 बनी ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Jamshedpur News : 22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 (JAP-06), जमशेदपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर बुधवार को वाहिनी मुख्यालय में खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान

सम्मान समारोह में समादेष्टा राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरी वाहिनी का गौरव बढ़ा है।

खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है

समादेष्टा ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि JAP-06 के खिलाड़ी आगे भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर वाहिनी का नाम रोशन करेंगे।

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक एवं गृहपाल श्रीमती झानो हांसदा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !