Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Giridih News : सरिया को जिला बनाने की मांग पर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Giridih News : गिरिडीह जिले के सरिया अनुमंडल को जिला घोषित करने की मांग को लेकर सरिया जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार से 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू हो गई। आंदोलन का नेतृत्व संघर्ष मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन मंडल कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी भूख हड़ताल में शामिल हुए।


महापुरुषों को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ आंदोलन

भूख हड़ताल शुरू करने से पहले आंदोलनकारियों ने विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी आंदोलनकारी शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित स्थल पर पहुंचे और मौन के साथ 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की।

सभी मानदंड पूरे, फिर भी नहीं मिला जिला का दर्जा

संघर्ष मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन मंडल ने कहा कि सरिया जिला बनने के लिए आवश्यक सभी मानकों को पूरा करता है। उन्होंने बताया कि यहां पहले से अनुमंडल मुख्यालय, बेहतर रेल और सड़क संपर्क, शिक्षण संस्थान तथा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। इसके बावजूद अब तक जिला का दर्जा नहीं मिलना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।

सरकार से जल्द निर्णय की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

त्रिभुवन मंडल ने कहा कि संघर्ष मोर्चा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहा है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। भूख हड़ताल में शंकर मंडल, राजेश मंडल, राजू मंडल, विनोद विश्वकर्मा, अशोक मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !