Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

DSPMU Seat Cut: DSPMU में सीट कटौती को लेकर बढ़ा विवाद, VC दफ्तर के बाहर छात्रों का धरना; शिक्षकों से हुई तीखी बहस

DSPMU Seat Cut: सीटों में कटौती को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने सीटों की संख्या बढ़ाने और विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग उठाई.

धरने के दौरान शिक्षक और छात्र आमने-सामने
प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय के शिक्षक कुलपति के समर्थन में मौके पर पहुंच गए. इसके बाद छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. कुछ समय तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे, जिससे परिसर में तनाव का माहौल बन गया. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई.

छात्र संगठनों ने दी फिर तालाबंदी की चेतावनी
आंदोलन कर रहे छात्रों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो विश्वविद्यालय में दोबारा तालाबंदी की जाएगी. उनका कहना है कि सीटों की संख्या बढ़ाने और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा.



दो दिन पहले भी हुआ था बड़ा प्रदर्शन
गौरतलब है कि सीट कटौती के विरोध में दो दिन पहले भी छात्र संगठनों ने पूरे दिन विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था. उस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अब एक बार फिर विरोध तेज होने से विश्वविद्यालय प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !