Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Delhi Metro Alert: CJP के उग्र प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा सख्त, राजीव चौक और मंडी हाउस समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Delhi Metro Alert: राष्ट्रीय राजधानी में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस और आसपास के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. इन स्टेशनों पर अगले आदेश तक न तो प्रवेश मिलेगा और न ही निकास की अनुमति होगी.

16 प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
DMRC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन फिलहाल यात्रियों के लिए बंद रहेंगे. इन स्टेशनों पर ट्रेनें गुजरेंगी, लेकिन यात्री चढ़ या उतर नहीं सकेंगे.

इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी
हालांकि, DMRC ने यात्रियों को आंशिक राहत भी दी है. राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे इंटरचेंज स्टेशनों पर लाइन बदलने की सुविधा जारी रहेगी. यानी यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन की ट्रेन पकड़ सकेंगे, लेकिन स्टेशन परिसर से बाहर निकलने या बाहर से प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.



सुरक्षा के चलते लिया गया फैसला
प्रशासन ने यह कदम CJP के विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च को देखते हुए उठाया है. पिछली बार प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कई जगह तनावपूर्ण स्थिति बनी थी. इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

यात्रियों से अपील
DMRC ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले ताजा अपडेट देखने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है. जिन लोगों को केंद्रीय दिल्ली के इलाकों में जाना है, उन्हें अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की भी अपील की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !