Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Ranchi News : कोकर में जमीन कारोबारी की हत्या, घर के अंदर मिला खून से लथपथ शव; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Ranchi News : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की हत्या से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह उनका खून से लथपथ शव घर के अंदर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


घर के अंदर मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार

पुलिस के अनुसार, रमेश ठाकुर कोकर के तपोवन कॉलोनी के निवासी थे और पिछले कुछ समय से खोरहा टोली स्थित अपने मकान में रह रहे थे। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश ठाकुर के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि उनकी हत्या घर के अंदर ही की गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जमीन विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !