Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Ranchi News: आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर झारखंड सरकार ने लगाई रोक, जारी किया गया NOC तत्काल प्रभाव से किया निरस्त

Ranchi News: झारखंड सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और एडीजी सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर फिलहाल रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने पहले जारी किया गया “नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट” (एनओसी) तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय राज्य में प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


डीजीपी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने वापस लिया एनओसी

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने यह फैसला पुलिस मुख्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर किया है। इससे पहले मई के अंतिम सप्ताह में 1997 बैच की आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने की मंजूरी दी गई थी और इसके लिए औपचारिक एनओसी भी जारी किया गया था। हालांकि, नए आदेश के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया फिलहाल थम गई है।


कई अहम पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

सुमन गुप्ता झारखंड पुलिस की अनुभवी और प्रभावशाली अधिकारियों में शामिल हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने रांची सिटी एसपी, धनबाद एसपी, हजारीबाग रेंज डीआईजी और आईजी प्रोविजन सहित कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। प्रशासनिक दक्षता और अनुशासित कार्यशैली के कारण उनकी पहचान राज्य की प्रमुख आईपीएस अधिकारियों में होती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !