Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Ranchi News: ब्राउन शुगर के साथ पकड़ी गई महिला असमीना परवीन मामले में सुनवाई पूरी, 24 जुलाई को फैसला सुनाएगी अदालत

Ranchi News: ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में आरोपी असमीना परवीन के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई पूरी हो गई है. अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में बचाव पक्ष और अभियोजन, दोनों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 24 जुलाई की तारीख निर्धारित की है. मामले में अभियोजन की ओर से कुल 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए.

2022 में ब्राउन शुगर के साथ हुई थी गिरफ्तारी
यह मामला 27 अगस्त 2022 का है. लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित यूनीहाइट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर एक महिला द्वारा ब्राउन शुगर बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर तत्कालीन सिटी डीएसपी के निर्देशन में साइबर सेल की डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने असमीना परवीन को गिरफ्तार किया. उसके पास से छह पुड़िया में रखी 5.3 ग्राम ब्राउन शुगर, 24 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद होने का दावा किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी महिला ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था.



पति पर भी ब्राउन शुगर कारोबार का आरोप
जांच के दौरान गवाहों ने पुलिस को बताया कि गुदड़ी चौक निवासी असमीना परवीन का पति एजाज कुरैशी उर्फ बबलू भी कथित तौर पर ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़ा है. हालांकि छापेमारी के समय वह मौके पर नहीं मिला और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !