Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Adityapur News: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में शामिल हुए आदित्यपुर के मेयर, केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Adityapur: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की राष्ट्रीय बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर राज्य और आदित्यपुर नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मांग पत्र सौंपा। मेयर संजय सरदार ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष 15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड के नगरीय निकायों के लिए प्रस्तावित लगभग 2,500 करोड़ रुपये की राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से यह राशि राज्य को प्राप्त नहीं हो सकी, जिससे कई शहरी विकास परियोजनाएं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने केंद्र से इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

आदित्यपुर के विकास से जुड़े प्रस्ताव भी रखे
मुलाकात के दौरान मेयर ने आदित्यपुर के दीर्घकालिक शहरी विकास को लेकर भी कई सुझाव दिए। उन्होंने शहर के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने, इसके लिए विशेषज्ञ सलाहकारों की नियुक्ति, 4,000 क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर के निर्माण तथा सीतारामपुर डैम को ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र से तकनीकी और वित्तीय सहयोग की मांग की। मेयर के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों और मांगों को सुना तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई और सहयोग का आश्वासन दिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !