Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News : धमकी भरी रील वायरल, परसुडीह के 13 युवक पुलिस हिरासत में

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के कुछ युवकों की धमकी भरी रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रवि पात्रो समेत 13 युवकों को हिरासत में लिया है। वायरल वीडियो में आपराधिक अंदाज में धमकी भरी बातें कही गई थीं, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।


वायरल वीडियो में युवक कहते सुनाई दे रहे हैं कि परसुडीह में इतना चापड़ मारेंगे कि नहीं पकड़ेगा कोई थाना। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने सभी युवकों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

हथियार नहीं मिले, वीडियो की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान किसी भी युवक के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता, उसके उद्देश्य और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित युवकों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !