Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Delhi Crime News: दिल्ली के करोल बाग में रत्न कारोबारी से लाखों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, ई-रिक्शा चालक और उसकी महिला साथी गिरफ्तार

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में लाखों रुपये के कीमती रत्न चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डीबीजी रोड थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक ई-रिक्शा चालक और उसकी महिला साथी को पकड़ा गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए रत्नों का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया गया है. वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया है.

ई-रिक्शा की सवारी के दौरान हुआ था बैग गायब
पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई को जयपुर के एक रत्न कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह करोल बाग से दरियागंज जा रहे थे. सफर के दौरान रानी झांसी रोड के पास उनका बैग चोरी हो गया. बैग में अलग-अलग पैकेटों में रखे कीमती रत्न थे, जिनकी कीमत करीब 20 से 22 लाख रुपये बताई गई.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुली गुत्थी
मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ तकनीकी इनपुट और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई. दो दिन की जांच के बाद पुलिस ने धौला कुआं इलाके से 19 वर्षीय विक्की सोलंकी और उसकी महिला साथी अनीता उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया. दोनों रघुबीर नगर के रहने वाले हैं.

पूरी योजना बनाकर की गई थी चोरी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले से ही बैग पर नजर बनाए हुए थे. मौका मिलते ही दोनों ने कारोबारी का बैग गायब कर दिया और उसमें रखे रत्न अलग-अलग जगह छिपा दिए. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अधिकांश कीमती रत्न बरामद कर लिए.

बरामद हुए लाखों के रत्न
बरामद सामान में बड़ी मात्रा में गुलाबी, चेरी, नीले और हरे रंग के बहुमूल्य रत्न शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, चोरी हुए कुल रत्नों में से करीब 90 प्रतिशत बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी कब्जे में ले लिया गया है.



आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या दोनों पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं. साथ ही बाकी बचे रत्नों की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !