Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Latehar News: 154 नक्सली वारदातों में शामिल रविंद्र गंझू के इशारे पर पुलिस की रेड, लातेहार से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Latehar Newes: लातेहार पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार 20 लाख रुपये के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू से पूछताछ में मिली अहम जानकारी के आधार पर यह सफलता मिली। रविंद्र लातेहार, गढ़वा, चतरा, पलामू और गुमला में सक्रिय था तथा 154 नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता बताई गई है। 


सर्च अभियान में AK-56 समेत 90 कारतूस बरामद, बचे नक्सलियों से सरेंडर की अपील

एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चंदवा थाना पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक AK-56 राइफल, एक स्वचालित हथियार, 90 जिंदा कारतूस और नक्सली पाउच बरामद किया। पुलिस का मानना है कि यह बरामदगी नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता है।

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन में अब गिने-चुने नक्सली ही सक्रिय बचे हैं। उन्होंने शेष नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर वे सामान्य जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !