Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-27

Jharkhand Fashion Finale: झारखंड चार्मिंग फेस एवं मिसेज इंडिया IMP झारखंड फिनाले का भव्य आयोजन संपन्न

Bamm Official, बसंत दास और रोहित डांस एकेडमी के संयुक्त प्रयास से आयोजित झारखंड चार्मिंग फेस एवं मिसेज इंडिया IMP झारखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस रंगारंग इवेंट में किड्स, मिस्टर, मिस और मिसेज कैटेगरी के प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से भरपूर रैंप वॉक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मंच पर ग्लैमर का जलवा बिखेरा।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मिस इंडिया महाराष्ट्र एवं मिस नवी मुंबई मिस रिया मेकटुकुलम विशेष रूप से मुंबई से उपस्थित हुईं। निर्णायक मंडल में उनके साथ रामायता विशाल सिंह और वंदना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


विजेता प्रतिभागियों की सूची निम्नलिखित रही:

  • मिस कैटेगरी – सर्वीन रंधावा, त्रिशा सिंह, स्नेहा महतो
  • मिसेज कैटेगरी – तनुश्री बोस, प्रिया दुबे, परमिता साहा
  • मिस्टर कैटेगरी – अध्यायम, रौनक राज, मनीत
  • किड्स कैटेगरी – एहलाज़, सिरीत, के. पुजिता, अथर्व, पार्थ शर्मा

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए प्रशस्ति पत्र और विशेष सबटाइटल्स प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन की गरिमा को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दिनेश कुमार की उपस्थिति ने और बढ़ाया।


इस सफल आयोजन के संचालन और प्रबंधन में बसंत दास, सिमिता राउत, तुषार, आशीष, रोहित कर्मकार, अरभ सागर और मायूरी की भूमिका सराहनीय रही।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !