Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Current News: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Current News: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधान की खबर मिलते ही देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चेन्नम्मा को उनकी सादगी, विनम्रता और समाज सेवा के प्रति निष्ठा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने संकट की इस घड़ी में पूरे परिवार को संबल मिलने की कामना की।



मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया मौन शक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख व्यक्त करते हुए देवेगौड़ा परिवार के साथ अपने दशकों पुराने रिश्तों को याद किया। उन्होंने कहा कि चेन्नम्मा अपने परिवार की मौन शक्ति थीं, जिन्होंने हमेशा सादगी और समर्पण के साथ हर परिस्थिति में सबका साथ निभाया। उनका जीवन सिखाता है कि सुर्खियों से दूर रहकर भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।



राजनीतिक जीवन की मजबूत आधारशिला: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चेन्नम्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पारिवारिक और राजनीतिक सफर की सबसे मजबूत नींव थीं। उन्होंने हर मुश्किल दौर में अदम्य साहस का परिचय दिया। वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !