Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News: गोविंदपुर में 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा स्थित तिलका बस्ती में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां रहने वाले 23 साल के युवक राजा मुंडा ने अपने घर के भीतर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। अनहोनी का पता चलते ही रोते-बिलखते परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। साथ ही, घटनास्थल का जायजा लिया। 

मौत के कारणों का पता नहीं
युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने इस सिलसिले में मृतक के परिवार के सदस्यों और आस-पड़ोस के लोगों से भी बातचीत की है ताकि घटना से ठीक पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती पूछताछ के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !