Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur Crime News: टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी किए पार

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को के रोड नंबर-10 स्थित एक आवास में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक बंद घर का ताला चटकाकर वहाँ रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी साफ कर दी। यह मकान टाटा मोटर्स के कर्मचारी अमर कुमार सिंह (के-2/80) का बताया जा रहा है।

ड्यूटी से लौटने पर चला पता
घटना के वक्त मकान मालिक अमर कुमार सिंह टाटा मोटर्स में अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गई थीं। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पिछले हिस्से के दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद अलमारी को खंगालकर उसमें रखे कीमती आभूषण और कैश लेकर चंपत हो गए। शुक्रवार सुबह जब अमर कुमार सिंह काम से वापस लौटे, तब उन्हें इस चोरी का पता चला।

जांच में जुटी पुलिस
भुक्तभोगी ने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय टेल्को थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का सुराग लगाने के लिए आस-पास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !