Jamshedpur News : वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने BCA और B.Sc IT के विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन एंड डेवलप: वेबसाइट चैलेंज का आयोजन किया। प्रतियोगिता कॉलेज की आईटी लैब में आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य छात्रों में वेबसाइट डेवलपमेंट, तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वयक डॉ. अनवर शहाब के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी तकनीकी क्षमता और नवाचार को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
HTML और CSS के माध्यम से वेबसाइट तैयार करने की चुनौती
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत और दो सदस्यीय टीम के रूप में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को निर्धारित समय में HTML और CSS की मदद से मौलिक वेबसाइट तैयार करने का कार्य दिया गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की फैकल्टी सदस्य एवं NIT जमशेदपुर की शोधार्थी सुश्री कंचन बाला ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन मौलिकता, डिज़ाइन, कार्यक्षमता, कोडिंग मानकों और प्रस्तुति के आधार पर किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद BCA के ऋतिक गोरसावा और पीयूष मिश्रा विजेता बने, जबकि B.Sc IT के सौरभ बत्रा और ऐनन तल्हा उपविजेता रहे। प्रतियोगिता का आयोजन रत्ना पांडे और सुश्री सुधा कुमारी सहित विभाग के शिक्षकों ने किया। आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम ने युवाओं में डिजिटल कौशल और नवाचार के महत्व को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।