Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-26

Jamshedpur Route Diverted: 27 जून को श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनज़र यातायात में होगा व्यापक बदलाव, कई मार्ग रहेंगे बंद

Jamshedpur: श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा-2025 के अवसर पर जमशेदपुर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 27 जून को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इस दिन शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
रथ यात्रा के दिन शहर के निम्न मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा:

भोलाटोला से गोलमुरी तक: दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।


  • साकची से जुगसलाई: तुलसी भवन होते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद।

  • गोलमुरी से साकची/बिष्टुपुर: जेठानूपरसी चौक से नया रोड होते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

  • हनुमान मंदिर से मानगो थाना: इस मार्ग से साकची की ओर से आने वाले वाहन बारीडीह चौक के रास्ते भेजे जाएंगे।

  • बिष्टुपुर की ओर आने वाले वाहन: यातायात को टीएमएच चौक से डायवर्ट कर चायबासा रोड भेजा जाएगा।

  • इंट्री व एक्जिट का समय: 27 जून को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक रथ यात्रा का ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा।


यात्रा मार्ग में आने वाले सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने निर्देश दिया है कि संबंधित थानों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुनिश्चित करें कि कोई वाहन रथ यात्रा मार्ग में प्रवेश न करे।

पुलिस अधिकारियों ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन को सहयोग दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !