Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-26

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस के 64 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार एवं एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू मंडल बने डीएसपी

Jamshedpur: सरकार ने झारखंड पुलिस के 46 इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दे दी है। इसकी प्रतीक्षा लंबे समय से चल रही थी। गृह विभाग ने 25 जून को ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। डीएसपी रैंक में प्रोन्नति जिन इंस्पेक्टरों की वरीयता सूची पर सवाल उठा है और उससे संबंधित झारखंड हाई कोर्ट में याचिका लंबित है, उसपर हाई कोर्ट के अंतिम आदेश से यह अधिसूचना प्रभावित होगी। फिलहाल, सबको प्रोन्नति दे दी गई है।
सभी नवप्रोन्नत डीएसपी को उनके पद पर योगदान की तिथि से उन्हें आर्थिक लाभ व अन्य सुविधाएं देय होंगी। गौरतलब है कि पुलिस निरीक्षक व परिचारी प्रवर एवं समकक्ष कोटि से डीएसपी के पद पर प्रोन्नति के माध्यम से नियुक्ति के लिए 17 जून को ही झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।

विभागीय प्रोन्नति संबंधित इस बैठक की अनुशंसा के आलोक में ही यह अधिसूचना जारी की गई है। इससे पूर्व दिसंबर 2023 में राज्य के 93 इंस्पेक्टरों की डीएसपी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। उस सूची में कई ऐसे इंस्पेक्टर छूट गए थे, जिन्हें अपनी योग्यता पर पूरा भरोसा था। उनका आरोप था कि वे अर्हता को पूरा करते हैं, लेकिन किसी कारण वश उन्हें प्रोन्नति का लाभ नहीं मिला था। हालांकि, वर्तमान में मिली प्रोन्नति में उन्हें उनका हक मिला है, जिससे उनमें खुशी है।

स्वीकृत पद में 27 की वृद्धि से 64 पदों पर मिला प्रोन्नति का लाभ
राज्य में पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नति के लिए कुल 37 रिक्त पदों पर ही प्रोन्नति की प्रक्रिया चल रही थी। इसका वजह यह था कि प्रोन्नति से भरे जाने वाले डीएसपी के 167 पद ही स्वीकृत थे। राज्य सरकार ने इस स्वीकृत पद को 167 से बढ़ाकर 194 कर दिया था। यानी स्वीकृत पद में 27 की बढ़ोतरी होने से रिक्त पदों की संख्या 64 हो गई।

इन्हें मिली है इंस्पेक्टर से डीएसपी रैंक में प्रोन्नति
राजीव रंजन-2 (चाईबासा), शंभू प्रसाद गुप्ता (सीआइडी), अजय कुमार (सरायकेला-खरसांवा), नवल किशोर सिंह (बोकारो), सुधीर कुमार साहू (लोहरदगा), अतीन कुमार (झारखंड जगुआर), सतीश कुमार (सीआइडी), नीरज कुमार सिंह (एटीएस), सुशील कुमार-2 (विशेष शाखा), राजेश कुमार (एसीबी, रांची), संजय कुमार-2 (जमशेदपुर), मुकेश कुमार पांडेय (बोकारो), राजकपूर (जेएपीटीसी, पद्मा), आलोक सिंह (रांची), तरुण कुमार (चाईबासा)।

अखिलेश प्रसाद मंडल (विशेष शाखा), सहदेव प्रसाद (देवघर), नवल किशोर प्रसाद (सीआइडी), प्रवीण कुमार (रेल धनबाद), उज्जवल कुमार साह (सीआइडी), विजय कुमार सिंह (रांची), देवेंद्र कुमार वर्मा (जामताड़ा), नरेंद्र कुमार सिन्हा (विशेष शाखा), विजयेता (जेपीए हजारीबाग), दयानंद कुमार (रांची), उमेश प्रसाद सिंह (लातेहार), राजेश प्रकाश सिन्हा (धनबाद)।

श्यामानंद मंडल (दुमका), राजीव कुमार वीर (एसीबी रांची), कुमुद सिन्हा (विशेष शाखा), अजय कुमार साहू (रामगढ़), राम अनुप महतो (विशेष शाखा), राकेश कुमार गुप्ता (एटीएस), विनोद कुमार (रांची), अजय कुमार (रामगढ़), संदीप रंजन (लोहरदगा), तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा (रांची), लिलेश्वर महतो (विशेष शाखा), रूपेेंद्र कुमार राणा (बोकारो), मनोज कुमार (पाकुड़)।

सरोज कुमार सिंह (विशेष शाखा), रामबाबू मंडल (जमशेदपुर), ऋषि कुमार द्विवेदी (विशेष शाखा), ज्योत्सना (एसीबी रांची), विनय प्रसाद मंडल (जमशेदपुर), महेश्वर प्रसाद रंजन (रांची), अजय कुमार (विशेष शाखा), सुधीर प्रसाद (जेएपीटीसी, पद्मा), अजय प्रसाद (सीआइडी), मनोज कुमार (जमशेदपुर), इजाजुल हसन सिद्दीकी (विशेष शाखा), राजेश कुमार सिंह (पाकुड़)।

मोहम्मद कमाल खां (गिरिडीह), सुरेश प्रसाद (सीआइडी), मनोज कुमार-3 (रांची), मंटु कुमार (गिरिडीह), शैलेश प्रसाद (गिरिडीह), शारदा रंजन प्रसाद सिंह (सीआइडी), हरेंद्र कुमार राय (विशेष शाखा), समीर सिंह (दुमका), हरि प्रसाद साह (दुमका), अक्षय कुमार राम (धनबाद), प्रमोद कुमार (गुमला) व विनोद उरांव (विशेष शाखा)।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !