Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Pakur News : पाकुड़ में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

Pakur News : पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में एसपी ने लंबित कांडों, वारंट, पॉक्सो (POCSO), आईटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही चोरी, लूट और गृहभेदन जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित गश्ती और सघन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया।

सड़क सुरक्षा और जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर

एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमित वाहन जांच, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच तथा ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और शालीनतापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा।

इसके अलावा साइबर अपराध, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान रथ यात्रा ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस सभा आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !