Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ramgarh News: रामगढ़ भदानीनगर में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; 200 यूनिट से कम खपत पर भी आ रहे हजारों के बिल

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के महुआ टोला में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए वे निर्धारित सीमा से कम बिजली की खपत कर रहे हैं, इसके बावजूद उनके घरों में हजारों रुपये के बिजली बिल भेज दिए गए हैं।

तकनीकी गड़बड़ी से हजारों के बिल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की डिजिटल तकनीकी गड़बड़ी के कारण किसी उपभोक्ता का 51 हजार, किसी का 41 हजार, 29 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 12 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपये तक का बिजली बिल जारी कर दिया गया। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले के विरोध में प्रदर्शन किया और भुरकुंडा-पतरातु विद्युत सब-डिवीजन कार्यालय में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।

शिकायत के बाद हरकत में विभाग, गलत बिल किए जाएंगे रद्द
मामले पर बिजली विभाग के एसडीओ रोहिताश कुमार ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस महीने जारी हुए सभी त्रुटिपूर्ण बिजली बिल रद्द किए जा रहे हैं। विभाग जल्द ही जांच पूरी कर सही बिजली बिल जारी करेगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !