Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

BREAKING: गम्हरिया के बोलायडीह शीतला मंदिर के सामने युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौके पर ही हुई मौत

BREAKING: गम्हरिया के बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के सामने शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे 4-5 अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को दर्जनों लोगों ने अपनी आंखों से देखा, लेकिन दहशत की वजह से कोई भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गए।

मृतक की जगन्नाथ गोप के रूप में हुई पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी जगन्नाथ गोप उर्फ कड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, इलाके में तनाव
इस हत्याकांड के बाद बोलियाडीह और उसके आस-पास के क्षेत्रों में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने अपराधियों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !