Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi News : आयकर विभाग के सर्वे में 120 करोड़ की अघोषित आय के दस्तावेज मिलने का दावा

Ranchi News : आयकर विभाग ने PANAS Realtors LLP और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर किए गए सर्वे के दौरान 120 करोड़ रुपये की कथित अघोषित आय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया है। विभाग के अनुसार, जांच में करीब 90 करोड़ रुपये के कैपिटल गेन टैक्स की कथित चोरी के संकेत भी मिले हैं।


15 जुलाई से शुरू हुआ आयकर विभाग का सर्वे 17 जुलाई की देर रात तक चला। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों को ऐसे दस्तावेज मिले, जिनके आधार पर वास्तविक आय छिपाने और उससे खरीदी गई संपत्तियों की जानकारी विभाग को नहीं देने की आशंका जताई गई है।

फोरेंसिक जांच में डिलीट चैट रिकवर होने का दावा

जांच के दौरान आयकर विभाग ने कोलकाता से फोरेंसिक टीम को बुलाया। अधिकारियों के अनुसार, टीम ने मोबाइल फोन से हटाए गए चैट रिकवर किए, जिनमें फ्लैटों की खरीद-बिक्री के दौरान कथित नकद लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड मिले।

इसके बाद विभाग ने कुछ फ्लैट खरीदारों को पूछताछ के लिए बुलाया। आयकर विभाग का दावा है कि पूछताछ के दौरान नकद लेन-देन से संबंधित जानकारी सामने आई। फिलहाल विभाग बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !