Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur News: FCI गोदामों के पुनर्गठन का विरोध, बर्मामाइंस में मजदूरों का प्रदर्शन, ठप हुआ राशन का उठाव

Jamshedpur News:  केंद्र सरकार के निर्देश पर एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में शुक्रवार को बर्मामाइंस स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मुख्य गेट पर धरना देकर कुछ समय के लिए राशन उठाव का कार्य पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण प्रभावित हुआ।

तीन गोदामों की व्यवस्था सिमटी
सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब पीडीएस डीलर सीधे एफसीआई गोदाम से राशन उठाएंगे। साथ ही साकची, करनडीह और बर्मामाइंस स्थित तीनों एफसीआई गोदामों की व्यवस्था को समेटकर केवल बर्मामाइंस गोदाम से ही राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

60 मजदूरों पर रोजगार का संकट
मजदूरों का कहना है कि इस फैसले से तीनों गोदामों में वर्षों से माल ढुलाई का कार्य कर रहे करीब 60 मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इसी काम के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और नई व्यवस्था लागू होने पर उनकी आजीविका प्रभावित होगी।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने सरकार से पुनर्गठन के फैसले पर पुनर्विचार, नौकरी की सुरक्षा और वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !