Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Supreme Court Verdict: पुश्तैनी कृषि भूमि की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, भाई-बहनों को मिलेगा पहला अधिकार

Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने पैतृक कृषि भूमि की बिक्री को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा है कि विरासत में मिली कृषि भूमि को बाहरी व्यक्ति को बेचने से पहले अन्य भाई-बहनों या सह-उत्तराधिकारियों को खरीदने का पहला अधिकार मिलेगा. यदि वे जमीन नहीं खरीदते हैं, तभी उनकी सहमति के बाद इसे किसी बाहरी व्यक्ति को बेचा जा सकेगा.

न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर सिंह की पीठ ने महिंदर एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पैतृक कृषि भूमि की बिक्री में सह-उत्तराधिकारियों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि विरासत में मिली कृषि भूमि पर भी हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 22 लागू होगी. यानी यदि किसी सह-उत्तराधिकारी को अपना हिस्सा बेचना है, तो सबसे पहले उसी संपत्ति के अन्य सह-उत्तराधिकारियों को उसे खरीदने का अवसर देना होगा.



अदालत के इस फैसले को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भविष्य में कृषि भूमि की खरीद-बिक्री को लेकर होने वाले कई पारिवारिक विवादों पर स्पष्ट कानूनी दिशा मिल सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !