Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Koderma Police Jawan Death: धनबाद सड़क हादसे में घायल पुलिस जवान नरेश कुमार ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Koderma Police Jawan Death: कोडरमा के तिलैया डैम थाना क्षेत्र के बड़कीधमराय गांव निवासी और झारखंड पुलिस के जवान नरेश कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया. वह हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित थे. उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर की चपेट में आने से नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और वह कोमा में चले गए थे.

शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि इसी सड़क हादसे में एक अन्य पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी.

जैसे ही नरेश कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस विभाग के अधिकारी व जवान पहुंचे. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई.



ग्रामीणों ने नरेश कुमार को बेहद कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मिलनसार पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !