Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur Crime News: मानगो में युवक पर पत्थर से हमला, दोस्त पर लगाया आरोप

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जेपी स्कूल के पास शुक्रवार को एक युवक पर पत्थर से हमला कर दिया गया. हमले में बालीगुमा निवासी अमन सिंह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार डिस्चार्ज कर दिया गया है.

घायल अमन सिंह ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ जेपी स्कूल के पास गोलगप्पा खा रहा था. इसी दौरान उसका दोस्त रोहन वहां पहुंचा. आरोप है कि रोहन अपने साथ चापड़ लेकर भी आया था, वहीं उसने अमन पर पत्थर से हमला किया. पत्थर लगने से अमन के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया.



घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अमन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मामले की सूचना मानगो थाना पुलिस को भी दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !