Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Jamshedpur News: महिला से मारपीट मामले में परसुडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की और घटना में शामिल सभी आरोपियों को कुछ ही समय में पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज गबरू उर्फ राजकुमार और विवेक गुप्ता उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है।

दो आरोपी जेल भेजे गए, नाबालिग हिरासत में
घटना में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने कहा कि महिला के घर में घुसकर मारपीट जैसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !