Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Adityapur News: पिता के अंतिम दर्शन के लिए होटवार जेल से आदित्यपुर लाया गया कुख्यात अपराधी कृष्ण गोप

Adityapur News: रांची की होटवार जेल में बंद कुख्यात अपराधी कृष्ण गोप को उसके पिता अर्जुन गोप के निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आदित्यपुर लाया गया. कृष्ण गोप पूर्वी सिंहभूम के आदित्यपुर स्थित माझी टोला (सालडीह बस्ती) का रहने वाला है.

गुरुवार को विशेष पुलिस निगरानी में होटवार जेल से लाए गए कृष्ण गोप को उसके पैतृक आवास पहुंचाया गया, जहां उसने अपने दिवंगत पिता के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.


थाना प्रभारी ने संभाली सुरक्षा की कमान
कृष्ण गोप के आदित्यपुर पहुंचने के दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे. पुलिस बल की मौजूदगी में उसे घर ले जाया गया और अंतिम दर्शन के बाद वापस पुलिस अभिरक्षा में रखा गया.

परिजनों के अनुसार अर्जुन गोप का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया जाएगा.

कई चर्चित मामलों में आरोपी है कृष्ण गोप
कृष्ण गोप रांची की होटवार जेल में सजा काट रहा है. उसका नाम दीपक मुंडा हत्याकांड, सुजय नदी हत्याकांड और बेंदरा हत्याकांड समेत कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है. इसके अलावा उसके खिलाफ रंगदारी, बमबाजी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !