Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-26

Giridih Double Murder: पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, ससुरालवालों ने पीट-पीटकर ले ली पति की जान, लुकईया गांव में दोहरी हत्या से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित लुकईया गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली दोहरी हत्या की घटना सामने आई है। पहले एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी, फिर गुस्साए ससुरालवालों ने आरोपी पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के संबंध में बताया गया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के निवासी छोटेलाल हांसदा की शादी करीब 7-8 वर्ष पूर्व लुकईया गांव निवासी मीणा हांसदा से हुई थी। हाल के दिनों में मीणा अपने मायके में रह रही थी। बुधवार की रात छोटेलाल अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर छोटेलाल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मीणा की हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या के बाद छोटेलाल मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन शोर सुनकर परिजन और गांववाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने छोटेलाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट इतनी भयावह थी कि थोड़ी देर बाद ही छोटेलाल की भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार व एसडीपीओ जीतवाहन उरांव को दी। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !