Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Ranchi News : JAC ने 11वीं विशेष परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, 29 से 31 जुलाई तक होगी परीक्षा

Ranchi News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं विशेष परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा वार्षिक परीक्षा में असफल या अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए 29, 30 और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:45 बजे से होगी, जबकि कला संकाय की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी।


तीन दिनों में अलग-अलग विषयों की होगी परीक्षा

29 जुलाई को कोर लैंग्वेज की परीक्षा आयोजित होगी। 30 जुलाई को विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, लेखा और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी, जबकि कला संकाय के विद्यार्थियों की वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 31 जुलाई को विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के तृतीय और चतुर्थ वैकल्पिक विषयों तथा कला संकाय की ऐच्छिक भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

24 से 28 जुलाई तक अपलोड होंगे आंतरिक मूल्यांकन के अंक

JAC ने सभी स्कूलों को 23 जुलाई से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही 24 से 28 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !