Ranchi News : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध कराई गई है।
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, आवेदन शुल्क नहीं
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने स्पष्ट किया है कि पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने वाले योग्य विद्यार्थियों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। समिति ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।