Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Adityapur News: बास्कोनगर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, SIT की कार्रवाई से लौटीं घर

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से लापता हुईं तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले से तीनों को खोज निकाला। बच्चियों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की।

रूंगटा पार्क जाने की बात कहकर निकली थीं बच्चियां
जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को बास्कोनगर की चार नाबालिग बच्चियां घर से रूंगटा पार्क घूमने जाने की बात कहकर निकली थीं। इनमें से एक बच्ची कुछ समय बाद वापस घर लौट आई थी, लेकिन तीन बच्चियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। तीनों बच्चियों के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उनकी तलाश में पुलिस और परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया। टीम ने तकनीकी जांच और मिले इनपुट के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में अभियान चलाया और तीनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को तीनों बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। अभियान में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

पूरे मामले की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके लापता होने के पीछे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !