Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Ranchi News: रांची में छात्रा से दरिंदगी, दोस्ती के नाम पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 6 गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रातू थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को दबोच लिया है।


दोस्त के साथ गई थी रातू, साथियों ने बनाया बंधक

तुपुदाना थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने एक परिचित लड़के के भरोसे रातू इलाके में आई थी। लेकिन वहां पहुंचते ही उस लड़के के दोस्तों ने दोस्ती और इंसानियत को ताक पर रख दिया। आरोपियों ने छात्रा को बंधक बना लिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ इस हैवानियत को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदों की कुल संख्या 7 से 8 थी।

आधी रात को एक्शन, रूरल एसपी के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

यह खौफनाक वारदात बीते 12 जुलाई की है, जिसकी लिखित शिकायत पीड़िता ने 14 जुलाई की देर शाम रातू थाने में दर्ज कराई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी खुद रात में ही थाने पहुंचे और आरोपियों की पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

सलाखों के पीछे पहुंचेंगे सभी गुनहगार, बचे हुए दरिंदों की तलाश तेज

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली है। उन्हें जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में कसने के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !