Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में पड़ोसियों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, चार पर केस दर्ज

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के छपरिया मोहल्ला में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद का मामला पुलिस तक पहुंच गया है. मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शिकायतकर्ता अनुभव कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरपी पटेल उच्च विद्यालय रोड स्थित काली मंदिर के पास मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई.



मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भृगुनाथ तिवारी, बृज किशोर तिवारी, सीमा तिवारी और रवि तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सभी आरोपी जुगसलाई के छपरिया मोहल्ला के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !