Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur News: गोलमुरी स्थित इंकैब केबल कंपनी के सामने कर्मचारियों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान को लेकर उठाए सवाल

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित इंकैब केबल कंपनी (Incab Cable Company) के सामने बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कंपनी की ओर से शुरू की गई बकाया भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से बकाया राशि भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले 7 जुलाई को करीब 600 लोगों के बैंक खातों में 1 रुपये भेजकर भुगतान प्रक्रिया की पुष्टि की गई थी। इसके बाद अब कई लोगों के खातों में राशि भेजी जा रही है।

क्लेम राशि के अनुसार भुगतान नहीं मिलने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें उनके क्लेम अमाउंट के अनुसार पूरी राशि नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि अब तक केवल करीब 5.9 प्रतिशत राशि ही उनके खातों में भेजी गई है। वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अभी तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से बकाया राशि का इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में भुगतान प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी अगर सभी लोगों को समान और स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है, तो यह चिंता का विषय है।

कंपनी अधिकारी से बातचीत की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मांग की हैं कि कंपनी प्रबंधन या संबंधित अधिकारी सामने आकर भुगतान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दें। लोगों का कहना है कि क्लेम राशि के आधार, भुगतान की गणना और शेष राशि को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान और अधिकारियों से बातचीत नहीं होती, तब तक वे अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !