Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Hazaribagh News: हजारीबाग में कुएं से युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, छह लोगों पर लगाया आरोप

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुशुम्भा गांव में एक युवक का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घर से निकला था युवक, फिर नहीं लौटा
जानकारी के अनुसार, रोहित यादव 14 जुलाई 2026 की शाम कुछ लोगों के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन गांव के आसपास खोजबीन के दौरान उसका शव एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप
मृतक के पिता राजकुमार यादव ने कटकमदाग थाना में दिए आवेदन में छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि रोहित की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया। परिजनों ने आवेदन में आरोपितों के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी
कटकमदाग थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। युवक की संदिग्ध मौत के बाद गांव में शोक के साथ-साथ तनाव का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !