Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jharkhand Road Project: झारखंड में सड़क परियोजनाओं पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

Jharkhand Road Project: झारखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने और अधूरी परियोजनाओं में तेजी लाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरदराज के इलाकों तक बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. सड़कें ऐसी हों जो लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के साथ-साथ विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी गति दें.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए. सभी परियोजनाओं में आधुनिक तकनीक और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबे समय तक टिकाऊ सड़कें तैयार हों.



बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे हों और इसकी नियमित निगरानी की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !