Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर से 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला सनता देवी लापता, तलाश में जुटे परिजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से 63 वर्षीय महिला सनता देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। सनता देवी, पति मेघु कर्मकार, बिरसानगर जोन नंबर 1/बी, लुपुंगडीह स्कूल के पास की रहने वाली हैं। परिजनों के अनुसार, वह 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।


काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने पर पुत्र तुलसी कर्मकार ने बिरसानगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर जल्द तलाश शुरू करने की मांग की है। परिवार ने महिला की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।


परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी को सनता देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल बिरसानगर थाना या मोबाइल नंबर 9006138233 एवं 9470390203 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !