Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Adityapur News: आदित्यपुर से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, एक सुरक्षित घर लौटी

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने उनकी तलाश के लिए पुलिस से मदद मांगी है. एक लड़की घर लौट आई है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है.


13 जुलाई को घर से निकली थीं चारों

परिजनों के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को चारों लड़कियां घर से घूमने के लिए निकली थीं. इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं. हालांकि, 14 जुलाई की दोपहर एक लड़की सुरक्षित घर लौट आई, लेकिन बाकी तीन लड़कियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.

तीन नाबालिगों की तलाश जारी
लापता लड़कियों की पहचान 14 वर्षीय शांति सामड, 15 वर्षीय अनुष्का गगराई और 14 वर्षीय सिमरन जोजो के रूप में हुई है. तीनों बास्कोनगर की रहने वाली हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना आदित्यपुर थाना को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता लड़कियों की तलाश जारी है.

यदि किसी को इन लड़कियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल आदित्यपुर थाना या डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !