Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में नशेड़ियों का आतंक, मुखी बस्ती में फुटबॉल खेल रहे बच्चों से विवाद, दो किशोर समेत चार पर फाइबर और कड़ा से हमला

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मुखी बस्ती में मंगलवार शाम कथित तौर पर ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे कुछ युवकों द्वारा दो किशोर समेत चार लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में सभी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


फुटबॉल की गेंद को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे गोल्टू, प्रिंस और कबीर नामक युवक एक स्थान पर बैठे थे. इसी दौरान पास में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे. खेलते-खेलते गेंद उन युवकों के पास चली गई.

आरोप है कि जब अरुण गेंद लेने पहुंचा तो वहां मौजूद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

बीच-बचाव करने पहुंचे दो किशोर और एक युवक भी हुए घायल
शोर सुनकर 13 वर्षीय प्रेम, 14 वर्षीय अंश और 18 वर्षीय भरत कर्मकार मौके पर पहुंचे. इसके बाद उनके साथ भी विवाद हो गया.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने फाइबर और कड़ा से हमला कर दिया, जिससे अरुण समेत सभी चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल में जुटी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !