Road To FIFA World Cup (Kiran Das) : भारत खेल के दुनिया में अपना परचम लहराने के लिए जाना जाता है| बहुत सारे खेलों में भारत ने अपनी योग्यता साबित की है, जिनमें से क्रिकेट हमेशा टॉप पे रहा है, लेकिन भारतीय फुटबॉल भी लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। बाइचुंग भूटिया और सुनील छेत्री जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय फुटबॉल को नई पहचान दिलाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है|
रंजीत बजाज की कोचिंग में भारतीय U-15 टीम ने जगाई नई उम्मीद
अब इसी कड़ी में भारतीय अंडर-15 फुटबॉल टीम अपने बेहतर प्रदर्शन से सबकी उम्मीदें जगा रही है। हाल ही के कई टूर्नामेंटों में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से मजबूत क्लबों और टीमों को हराया है। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है।

इस सफलता के पीछे टीम के कोच रंजीत बजाज की अहम भूमिका मानी जा रही है। उनकी ट्रेनिंग, सकारात्मक सोच और खिलाड़ियों को प्रेरित करने का तरीका टीम के प्रदर्शन में साफ नजर आ रहा है। उनका लक्ष्य सिर्फ एक मजबूत टीम तैयार करना नहीं, बल्कि भारतीय अंडर-15 टीम को विश्व स्तर पर सफलता दिलाना और भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
FIFA U-15 World Cup 2026 में भारत समेत 211 देशों को मिलेगा सीधा प्रवेश
इतिहास में पहली बार इंटरनेशनल फुटबॉल फेडरेशन “FIFA U-15 World Cup & Festival” का आयोजन अजरबैजान में 22 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच होने जा रहा है| इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि FIFA ने इसमें एक विशेष फॉर्मेट रखा है, जिसमे बिना किसी मुश्किल क्वालिफिकेशन राउंड के भारत और इसके अलावा अन्य सभी 211 सदस्य देशों को इसमें भाग लेने का सीधा मौका दिया जा रहा है|

युवा खिलाड़ियों के दम पर 2034 FIFA World Cup का सपना
अंडर-15 टीम को भारतीय फुटबॉल का भविष्य माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर से बेहतरीन खिलाड़ियों को ढूंढकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। रंजीत बजाज ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि यदि उन्हें बिना किसी प्रशासनिक दखलअंदाजी के अपनी पसंद का कोचिंग स्टाफ चुनने और टीम बनाने की आजादी दी जाए, तो वह भारत को FIFA U-15 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताकर लाएंगे।
रंजीत बजाज का यही मानना है कि ये U-15 बैच आगे चलकर भारत की सीनियर टीम का आधार बनेगा, जिससे भारत का 2034 फीफा वर्ल्ड कप खेलने का सपना सच हो सकेगा|