Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Gamharia News: सार्वजनिक सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन

Gamharia: गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने सार्वजनिक सड़क पर हुए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी (सीओ) को लिखित आवेदन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे नाली निर्माण के बाद मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि गांव के पास स्थित सार्वजनिक सड़क पहले करीब 10 फीट चौड़ी थी। लेकिन नाली निर्माण के बाद कथित रूप से अतिक्रमण किए जाने के कारण सड़क की चौड़ाई घटकर लगभग 6 फीट रह गई है। इससे चारपहिया वाहनों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

आपसी बातचीत से नहीं निकला समाधान
ग्रामीणों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए आपसी स्तर पर बातचीत का प्रयास किया गया था, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सार्वजनिक सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुचारु आवागमन की सुविधा मिल सके। आवेदन की प्रतिलिपि थाना प्रभारी, स्थानीय मुखिया और ग्राम प्रधान को भी दी गई है। अब ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !