Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jamshedpur News: पारडीह काली मंदिर के पास कार का पीछा करने का आरोप, घबराई महिला की गाड़ी डिवाइडर से टकराई

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह काली मंदिर के पास एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कार चलाना सीख रही एक महिला ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार कुछ युवकों ने उनका लगातार पीछा किया, जिसके कारण वह घबरा गईं और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी महिला कार ट्रेनर के साथ ड्राइविंग का अभ्यास कर रही थीं। कार ट्रेनर के मुताबिक, दोनों वेव इंटरनेशनल की ओर से पारडीह की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पारडीह काली मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

कार रोकने की कोशिश का आरोप
महिला और कार ट्रेनर का आरोप है कि बाइक सवार युवक बार-बार उनकी कार के पास आ रहे थे और वाहन रोकने का प्रयास कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोप है कि युवकों ने कार की खिड़की पर भी दस्तक दी। इस दौरान महिला डर गईं और कार पर से नियंत्रण खो बैठीं। इसके बाद कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए।

भीड़ जुटते ही युवक फरार
स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद पीछा करने का आरोप झेल रहे चारों युवक मौके से निकल गए। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बाइक सवार युवकों द्वारा कार का पीछा करने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। मानगो थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !